Aaj Ki Kiran

मेला मजिस्ट्रेट ने किया चैती परिसर का निरीक्षण

Spread the love



काशीपुर। नवरात्रि के पहले दिन 2 अप्रैल से शुरू होने वाले चैती मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। पिछले दो सालों से कोविड के चलते चैती मेले के निरस्त होने के बाद इस बार लगने वाले मेले में काफी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। मेला मजिस्ट्रेट ने चैती मंदिर और चैती मैदान में पार्किंग समेत अन्य स्थलों का निरीक्षण कर जानकारी ली। उन्होंने पंडा परिवार से चैती मेले के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की।
मेला मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त काशीपुर एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने एसपी चंद्र मोहन सिंह, आईटीआई थानाध्यक्ष अनिल जोशी, तहसीलदार पूनम पंत समेत अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर चैती मंदिर का निरीक्षण किया। इसके बाद चैती मैदान में लगने वाली दुकानों के स्थल, पार्किंग, नखासा बाजार, झूला स्थल, मंदिर के प्रवेश द्वार, सर्कस स्थल समेत पुलिस व फायर बिग्रेड स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पूरे चैती मैदान की मेपिंग की गई. मंदिर के पुजारियों ने मेला मजिस्ट्रेट से मुलाकात करते हुए कहा कि मेले के दौरान श्र(ालु महादेव नहर में स्नान करते हैं. वहीं, नखासा बाजार में आने वाले घोड़ों के पीने के पानी की व्यवस्था भी इसी नहर से की जाती है। ऐसे में नहर में साफ पानी छोड़ा जाए। मेला मजिस्ट्रेट ने बताया कि मेले में प्रशासन झूले, दुकानों, पार्किंग, बिजली साउंड और ऑफिशियल कार्यालयों के लिए टेंडर प्रक्रिया करती है। इसकी कार्रवाई शीघ्र ही की जाएगी। मंदिर के पुजारियों ने बताया कि 2 से 14 अप्रैल तक मेला अपने पीक पर रहेगा। 8 अप्रैल को मां भगवती का डोला चैती मंदिर पहुंचेगा। मेला मजिस्ट्रेट अभय प्रताप ने कहा कि मेले के दौरान आग लगने की स्थिति में दमकल वाहनों की आवाजाही के लिए सड़कें चौड़ी रखी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *