Aaj Ki Kiran

मुख्यमंत्री धामी ने कई कार्यों का किया वर्चुअल शिलान्यास व लोकार्पण

Spread the love

मुख्यमंत्री धामी ने कई कार्यों का किया वर्चुअल शिलान्यास व लोकार्पण

मुख्यमंत्री धामी ने कई कार्यों का किया वर्चुअल शिलान्यास व लोकार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने कई कार्यों का किया वर्चुअल शिलान्यास व लोकार्पण

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर को विकास कार्यों की बड़ी सौगात देते हुए करोड़ों रुपए से होने वाले तीन कार्यो का शिलान्यास और दो विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण किया। काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट तथा महापौर दीपक वाली ने मुख्यमंत्री द्वारा किए गए शिलान्यास एवं लोकार्पण पर प्रसन्नता जताते हुए रामनगर और काशीपुर की जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त किया। महापौर दीपक बाली ने कहा कि काशीपुर में आज जिन कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है वह सभी बहुप्रतीक्षित योजनाएं थी और काशीपुर की जनता को उनका लंबे समय से इंतजार था।
मुख्यमंत्री ने काशीपुर-रामनगर एनएच-309 मार्ग के निर्माण एवं मरम्मत कार्य के लिए 16.81 करोड़, महाराणा प्रताप चैक निर्माण एवं सुंदरीकरण कार्य के लिए 4.30 करोड़ तथा ननकाना साहिब चैक निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 3.35 करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिला स्तरीय प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर के क्षेत्रीय कार्यालय, काशीपुर में प्रीफैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर निर्माण कार्य ;49.24 लाखद्ध तथा स्टेडियम काशीपुर में ओपन जिम निर्माण कार्य ;24 लाखद्ध का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि उक्त परियोजनाओं से काशीपुर की यातायात व्यवस्था भी ठीक होगी और रामनगर काशीपुर के बीच में सड़क के निर्माण से क्षेत्रीय जनता और बाहरी पर्यटकों को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि काशीपुर से मुरादाबाद जाने वाली रोड के पेंच वर्क कार्य को भी बरसात से पूर्व पूरा करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, राज्य मंत्री शायरा बानो, डाॅ. यशपाल रावत, आशीष गुप्ता, राहुल पैगिया, विजय बाॅबी, खिलेन्द्र चैधरी, मोहन बिष्ट, विकास प्राधिकरण के वीसी जय किशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, तहसीलदार पंकज चंदोला, नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।