Aaj Ki Kiran

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृति खेल कूद प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ

Spread the love


-पठन-पाठन के साथ साथ खेलों में बढ़चढ़कर हिस्सा लें छात्र-अर्जुन कश्यप


काशीपुर। उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज में आयोजित मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृति योजना खेलकूद प्रतियोगिता के तहत पहले दिन की न्याय पंचायत खड़कपुर देवीपुरा खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप व अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवन करने के साथ ही फीता काटकर किया। इससे पूर्व प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता समेत शिक्षकों ने मुख्य अतिथि श्री कश्यप व अतिथियों का बुके भेंट और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। साथ ही इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
प्रधानाचार्य श्री गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत 30 मीटर फ्लाइंग दौड़, स्टैंडिंग ब्रांड जंप, फारवर्ड बेंड एंड रीच, 6ग10 शटल रन, मेडिसिन बाल पुट, 600 मीटर रन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। साथ ही यह भी बताया कि इस योजना के तहत जिले स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को एक वर्ष तक 1500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति के रुप में धनराशि प्रदान की जाएगी। इस दौरान मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत आयोजित खेल-कूद प्रतियोगिताएं निश्चित ही छात्र छात्राओं के खेलों में बेहतर भविष्य के लिए प्लेटफार्म साबित होंगी। भाजपा नगर अध्यक्ष व विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य अभिषेक गोयल ने सरकार द्वारा शैक्षिक उन्नयन के साथ साथ मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृति योजना खेलकूद प्रतियोगिता की सराहना की। संचालन मनोज विश्नोई ने किया। इस अवसर पर कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख अजय कश्यप,  मेजर मुनीशकांत शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, कौशलेश गुप्ता, खेल प्रभारी चौ. नवनीत सिंह, जगजीत सिंह, शैलेश कुमार, सुयश कुमार, अजहर नईम, सुरेन्दर कौर, सीमा जोशी, जसविन्दर कौर, मनीषा चौहान, नीलम सूंठा, पूनम चंयाल, कल्पना नौडियाल, रंजना चौहान समेत शिक्षक व अतिथिगण मौजूद थे।

9 thoughts on “मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृति खेल कूद प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ

  1. This site was… how do I say it? relevant, I came here from another page and stayed. In a way it gave me some useful insights and that’s something I don’t see much. keeping this bookmarked.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *