Aaj Ki Kiran

मुख्य सचिव ने की खेल विभाग की समीक्षा

Spread the love

मुख्य सचिव ने की खेल विभाग की समीक्षा
देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने विधानसभा भवन में खेल विभाग के साथ श्री पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुनि की रेती टिहरी तथा इन्दिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हल्द्वानी में लाइटिंग के कार्यों की समीक्षा की। सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने श्री पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुनि की रेती में बहुउद्देशीय भवन को पहाड़ी वास्तुकला से निर्मित एवं सुसज्जित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने इन्दिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हल्द्वानी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हाई डेफिनिशन टेलीविजन प्रसारण के लिए डीएमएक्स इंटीग्रेटेड ष्एलईडीष् फ्लड लाइट की एसआईटीसी के कार्यों की भी समीक्षा की।
मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने खेल विभाग को राज्य में खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के कार्यों को मिशन मोड पर जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सीएस ने कहा कि राज्य में विकसित खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर उत्तराखण्ड में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के साथ ही भविष्य में दीर्घ अवधि तक राज्य के खिलाड़ियों तथा युवाओं को लाभान्वित करेगा। बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव अरविन्द सिंह हयांकी, अपर सचिव विजय कुमार जोगदण्डे तथा जितेन्द्र कुमार सोनकर सहित खेल एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

One thought on “मुख्य सचिव ने की खेल विभाग की समीक्षा

  1. Сейчас много казино онлайн, но важно выбирать проверенные онлайн казино с выводом денег. Если смотреть рейтинг лучших казино онлайн, разница сразу видна. Через формат domen.com — topovye-kazino-onlajn.biz.ua — легко запомнить. Онлайн казино рейтинг лучших обновляется почти каждый месяц.
    Казино с лицензией вызывает больше доверия.
    Играть в онлайн казино на деньги стоит только после изучения обзора. Казино список с лицензиями упрощает выбор. Самое лучшее казино онлайн — понятие относительное. Онлайн казино обзор дает общее представление о платформе.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *