मुख्य कृषि अधिकारी ने किसानांे को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

काशीपुर। किसान विकास क्लब की मासिक बैठक अनाज मंडी गेस्ट हाउस में क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर उन्हें श्र(ांजलि अर्पित की गई।
मुख्य अतिथि जिला उधमसिंहनगर के मुख्य कृषि अधिकारी डाॅ. वीके सिंह यादव ने प्रदेश सरकार में चल रही नवीनतम योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई दुकानदार या सोसाइटी आपको खाद के साथ जबर्दस्ती अन्य कृषि संबंधी दवाई देते हैं या डुप्लीकेट खाद या दवाई देते हैं तो लिखित शिकायत दें, तुरंत कार्यवाही करूंगा। बैठक के बाद डाॅ. यादव ने लालपुर गांव में ज्ञानी प्रकट सिंह की मक्का का निरीक्षण किया। बैठक में सवाना सीड के क्षेत्रीय प्रबंधक कुलदीप सिंह ने धान की सीधी बिजाई फुल पेज तकनीक के बारे में किसानों को जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व ब्लाॅक प्रमुख रवि सिंह, पूर्व चीफ इंजीनियर सुभाष गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद हसन, टीका सिंह सैनी, क्लब के सचिव श्वेतांशु चतुर्वेदी, बलजिंदर सिंह संधू, हिरदेश चैहान, कल्याण सिंह, पंतनगर से आई छात्राएं तेजस्विनी कांडपाल, भूमिका तिवारी, दीक्षा रावत, लक्ष्मीकांत शर्मा, सुरेंद्र सिंह सुभाष चैधरी, चैधरी सत्यपाल सिंह, सरफराज हुसैन, सत्यपाल सिंह, संजय रावल, रमेश सपरा आदि उपस्थित थे। संचालन हास्य कवि संजय राजपूत द्वारा किया गया।
