Aaj Ki Kiran

मिस्टर एंड मिस सिटी की टीम 3 जुलाई को लेगी ऑडिशन

Spread the love




काशीपुर। मिस्टर एंड मिस सिटी एलएलपी द्वारा आगामी 24 सितम्बर को एक मेगा इवेंट का आयोजन कर रही है, जिसमें कम्पनी ब्यूटी पेजेंट्स, फैशन शो टैलेंट हंट व अवार्ड शो में नई प्रतिभाओं को लॉन्च करेगी। प्रेस वार्ता के दौरान कम्पनी के डायरेक्टर धरम तोमर व संगीत कौशिक ने बताया कि वे उत्तराखण्ड के अन्य शहरों से भी प्रतिभाओं का चयन कर रहे हैं और इसके लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। उनकी कम्पनी द्वारा सौंदर्य फैशन, मॉडलिंग फिल्मो, टीवी, नृत्य प्रतिभाओं और कई अन्य क्षेत्रों में प्रतिभाओं का लॉन्च करते हैं। उन्होंने बताया कि हम प्रतिभाओं के चयन के लिए 3 जुलाई को काशीपुर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मिस्टर एंड मिस सिटी एक वास्तविक इवेंट कंपनी है जो रिग्रेशन, ऑडिशन या ग्रूमिंग के लिए कोई पैसा नहीं लेती है। उन्होंने बताया 3 जुलाई को काशीपुर के अलावा हल्द्वानी व नैनीताल में भी ऑडिशन होगा। प्रेस वार्ता के दौरान बॉलीवुड अभिनेता कुंवर अजीज उत्साही, रियल एस्टेट डेवलपर पंकज त्यागी, नीलिमा, श्रुति के अलावा होटल व्यवसायी अनुज अग्रवाल भी मौजूद थे।

8 thoughts on “मिस्टर एंड मिस सिटी की टीम 3 जुलाई को लेगी ऑडिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *