https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

माता हासी देवी के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया 200 रुपये का स्मारक सिक्का

Spread the love

रायपुर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में पूज्य माता साहिब हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूज्य शदाणी दरबार रायपुर की पांचवीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से यह विशेष सिक्का जारी किया गया। सिंधी समाज की आध्यात्मिक विभूति के सम्मान में सिक्का जारी किया जाना समाज के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। इससे देश और विदेश में रहने वाले करोड़ों सिंधी समाज के लोगों में गौरव की भावना जुड़ी है। सिक्के पर माता हासी देवी जी की छवि अंकित की गई है। इसके एक ओर अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष और 200 रुपये का मूल्यवर्ग दर्शाया गया है। इस पहल का उद्देश्य माता हासी देवी जी के जीवन, विचारों और आध्यात्मिक योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है। स्मारक सिक्के के अनावरण के बाद श्रद्धालु और सिक्का संग्रह करने वाले लोग शदाणी दरबार की विभिन्न इकाइयों के माध्यम से इसकी बुकिंग कर सकेंगे। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन पूज्य शदाणी दरबार रायपुर के पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी ने दिया।