काशीपुर। पांच दिवसीय तीर्थ यात्रा पर काशीपुर से मां वैष्णो देवी दरबार गया भक्तों का जत्था दर्शन कर लौट आया है। बीती 29 दिसम्बर की रात
मां वैष्णों देवी के सेवक मनोज पोपली बंटा के माता-पिता ने लाल ध्वज दिखाकर भक्तों के इस जत्थे को रवाना किया था। वैष्णो मां के दरबार में हाजरी लगाने के उपरांत रविवार को जत्था वापस आ गया। जत्थे में शामिल भक्तजनों का यहां स्वागत किया गया। जत्थे में मनोज पोपली बंटा, संदीप, भारत, सुनील, सि(ार्थ, कपिल, ओम, शिव, देव, हार्दिक, हर्ष, कंचन, मीनाक्षी, अनुष्का, रितिका, साक्षी, वैशाली, अंजलि, पूजा, वृंदा, परवीन, प्रीति आदि थे।