-83 पाउच कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
काशीपुर। बोरे भरकर कच्ची शराब के पाउच बाईक पर लादकर बेचने आये एक शराब तस्कर को गांव की महिलाओं ने घेर लिया। बामुश्किल शराब तस्कर बोरियों में भरी शराब की थैलियों को छोड़कर भाग गया। उधर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम खाईखेड़ा निवासी एक शराब बिक्रेता बोरीें में शराब की थैलियां भरकर बाईक पर लादकर पैगा चौकी क्षेत्र के ग्राम शिवलालपुर अमरझंडा के जंगल में शराब बेचने पहंुच गया। जंगल में पहले से मौजूद करीब एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने उसे घेर लिया। इस दौरान वह बाईक पर रखी शराब को नीचे गिराकर भाग गया। उन्होंने अब उक्त शराब तस्कर को चेतावनी दी है कि अगर वह दुबारा इस क्षेत्र में शराब बेचता दिखायी दिया तो उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया जायेगा। उधर प्रतापपुर हल्का चौकी अंतर्गत फिरोजपुर वाली सड़क से राजेश पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम फिरोजपुर को कच्ची शराब के 30 पाउच के साथ तथा टांडा उज्जैन पुलिस चौकी अन्तर्गत विकास नगर कालौनी के समीप रेलवे टैªक किनारे से 53 पाउच कच्ची शराब समेत ग्राम छोटी बरखेड़ी निवासी बेअन्त सिंह उर्फ बन्ता पुत्र गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत दोनों का चालान किया गया है।
