महिलाओं और बच्चों से संबंधित होने वाले अपराध से बचने के बारे में जानकारी

Spread the love

डिलारी। डिलारी मेंमहिला सुरक्षा टीम थाना डिलारी द्वारा महिलाओं व बच्चों से वार्ता कर महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1090 181 1098 112 102 108 101 वह साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 15 52 60 की जानकारी दी गई उप निरीक्षक करण सिंह थाना ने महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता के लिए पुलिस विभाग की महिला रक्षा टीम स्कूल और कॉलेजों में जाकर छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स दे रही है। छेड़खानी के समय में किस तरह से बालिकाओं को बचना है और घरेलू हिंसा से किस तरह से महिलाएं बच सकती है। इसके लिए लगातार स्कूल और कॉलेज में कार्यशाला कराकर वहां छात्राओं को जानकारी दी जा रही है।

महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं जागरूकता के उद्देश्य से महिला रक्षा टीम के उप निरीक्षक करण सिंह एवं महिला रक्षा टीम ने बच्चों को उनके अधिकार की जानकारी देने के साथ साथ लैंगिक अपराध, यौन शोषण, छेड़खानी, घरेलू हिंसा की घटनाओं से बचने के उपाय बताए। बच्चों को बिना डरे अवांछनीय हरकतों की जानकारी पालकों तथा शिक्षकों को देने कहा। बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे अभियान में महिला सेल से थाना डिलारी में एक रक्षा टीम काम कर रही है। स्कूल और कॉलेजों में दिए जा रहे कार्यशाला के लिए अधिकारी स्पेशल ट्रेनिंग लेकर आए है, जहां थाना डिलारी उप निरीक्षक करण सिंह ने महिलाओं और बच्चों से संबंधित होने वाले अपराध से बचने के बारे में जानकारी दी । यह अभियान पूरे प्रदेश स्तर पर चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello