Aaj Ki Kiran

महाशिवरात्रि पर मंदिरों पर उमड़ी भारी भीड़

Spread the love

महाशिवरात्रि पर मंदिरों पर उमड़ी भारी भीड़

महाशिवरात्रि पर मंदिरों पर उमड़ी भारी भीड़
महाशिवरात्रि पर मंदिरों पर उमड़ी भारी भीड़

काशीपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया। चारों ओर बम बम भोले की गूंज सुनाई दी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चैती मैदान में मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचीन मोटेश्वर महादेव मंदिर में हजारों श्र(ालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे।
जलाभिषेक के लिये शनिवार मध्य रात्रि से कांवरियों व अन्य शिवभक्तों की लाइन लगना शुरू हो गई थी। वहीं नगर क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भी प्रातःकाल जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई। महाशिवरात्रि पर्व पर शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में श्र(ालुओं ने जलाभिषेक किया। क्षेत्र के बांसियोवाला मंदिर, नागनाथ मंदिर, नीलेश्वर महादेव मंदिर, द्रोणा सागर स्थित नीलकंठ मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरों में श्र(ालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। चैती परिसर में शनिवार को लगे मेले में रविवार को दूसरे दिन श्रृ(ालुओं की अपेक्षाकृत भीड़ उमड़ी। लोगों ने खरीदारी करने के साथ ही खानपान का लुत्फ उठाया। खासकर, फलौरी की दुकानों पर भीड़ लगी रही। इस दौरान भारी संख्या में तैनात पुलिस बल पूरी तरह चौकस नजर आया।