Aaj Ki Kiran

महाशिवरात्रि के चलते मंदिरों में उमड़ी भारी

Spread the love

महाशिवरात्रि के चलते मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़
काशीपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल भरकर लाने वाले कांवरियों व अन्य शिवभक्तों ने बम भोले के जयकारों के बीच चैती परिसर स्थित श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंच कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके अलावा नगर के सभी शिवालयों में भी श्र(ालुआंे की भारी भीड़ रही।
गुरुवार रात बारह बजे के बाद से आरंभ हुआ जलाभिषेक का क्रम शाम तक जारी रहा। मोटेश्वर महादेव मंदिर में शिवभक्तों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। इसके अतिरिक्त शिवभक्तों ने मौहल्ला पक्काकोट स्थित श्री नागनाथ मंदिर, जसपुर खुर्द स्थित श्री बांसियोवाला शिव मंदिर, श्यामपुरम स्थित हरिशंकर मंदिर समेत विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। उधर, चैती परिसर में महाशिवरात्रि पर्व पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में श्र(ालु जन पहुंचे, जिन्होंने खानपान का लुत्फ उठाने के साथ ही खरीदारी भी की। झूलों व मनोरंजन के साधनों पर बच्चों की भीड़ उमड़ रही है। मेला शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह चैकस नजर आया।

2 thoughts on “महाशिवरात्रि के चलते मंदिरों में उमड़ी भारी

  1. Услуги по настройке https://sysadmin.guru и администрированию серверов и компьютеров. Установка систем, настройка сетей, обслуживание серверной инфраструктуры, защита данных и техническая поддержка. Помогаем обеспечить стабильную работу IT-систем.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *