Aaj Ki Kiran

महापौर बाली ने करोड़ों रूपये से बनने वाली चार सड़कों का किया शिलान्यास

Spread the love

महापौर बाली ने करोड़ों रूपये से बनने वाली चार सड़कों का किया शिलान्यास
-जनता से किये गये एक-एक वायदे को पूरा करूंगा: दीपक बाली

महापौर बाली ने करोड़ों रूपये से बनने वाली चार सड़कों का किया शिलान्यास
महापौर बाली ने करोड़ों रूपये से बनने वाली चार सड़कों का किया शिलान्यास

काशीपुर। महापौर दीपक बाली काशीपुर की दिशा और दशा सुधारने के लिए जिस तेजी के साथ विकास कार्यों को अंजाम दे रहे हैं और उन्होंने क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा दिया है। एनसीएपी के अंतर्गत काशीपुर शहर हेतु बनाई गई वायु प्रदूषण सुधार योजना के अंतर्गत महापौर ने आज तीन करोड़ 61 लाख 42 हजार रु की लागत से बनने वाली चार सड़कों पर दोनों ओर होने वाली इंटरलॉकिंग टाइल्स फिक्सिंग कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने काशीपुर शहर हेतु बनाई गई वायु प्रदूषण सुधार योजना के अंतर्गत मानपुर रोड टी प्वाइंट से रामनगर रोड तक मार्ग के दोनों ओर तथा अनीता नर्सिंग होम से ब्लॉक कार्यालय की उत्तरी दीवार तक और खड़कपुर देवीपुरा रोड पर सांई स्कूल से शुगर मिल मार्ग पर तथा पुराने टूरिस्ट होटल से लेकर गुरूद्वारे के गेट तक इंटरलॉकिंग टाइल्स फिक्सिंग कार्य का शुभारंभ किया। इन चारों सड़कों की लंबाई 5220 मीटर है और इन पर 3 करोड़ 61 लाख 42 हजार रु की लागत आएगी। शिलान्यास करने अपने बीच पहुंचे महापौर दीपक बाली का लोगों ने बड़ी ही गर्मजोशी से स्वागत किया। महापौर दीपक बाली ने नगर निगम क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया है कि उनसे किए गए एक-एक वायदे को वह पूरा करेंगे और हर विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने जनता से काशीपुर को साफ स्वच्छ सुंदर और स्वस्थ बनाने की मुहिम में जनसहभागिता निभाने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा नेता जसवीर सिंह सैनी, चौधरी समरपाल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, मानवेंद्र मानस, पार्षद रवि प्रजापति, अनीता कांबोज, मयंक मेहता, शाह आलम, विजय बॉबी, श्रीमती तवस्सुम, सीमा सागर, अभिषेक वर्धन, अंजना आर्य, कमल प्रजापति, अमर सिंह रावत, सचिन ठाकुर, मिर्जा नदीम बेग,गौरव शर्मा, सोनू चौहान, अजय कुमार, मुकेश कुमार, विक्रम राणा, विजय सहित शिलानाथ क्षेत्र के दर्जनों स्त्री पुरुष एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।