Aaj Ki Kiran

महापौर ने किया पुलिया निर्माण का शिलान्यास

Spread the love

महापौर ने किया पुलिया निर्माण का शिलान्यास

महापौर ने किया पुलिया निर्माण का शिलान्यास
महापौर ने किया पुलिया निर्माण का शिलान्यास

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने आज यहां मुरादाबाद रोड स्थित महेशपुरा मोड़ पर उस पुलिया के निर्माण का शिलान्यास किया जिसके बनने से शहर की एक बहुत बड़ी आबादी जल भराव की समस्या से निजात पा जाएगी।
उल्लेखनीय है कि वर्षा काल में पानी की निकासी ठीक न होने के कारण नगर का आर्य नगर क्षेत्र जलभराव से बुरी तरह प्रभावित हो जाता था। इसका एक कारण मुरादाबाद रोड पर सीओ कार्यालय के सामने बनी पुलिया थी, जिसको अब ऊंचा उठाया जाएगा। इस पुलिया के बनने के बाद आर्य नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या नहीं आएगी। इस पुलिया के निर्माण पर लगभग साढ़े 28 लाख रुपए का खर्च आएगा। पुलिया को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाया जा रहा है। महापौर दीपक बाली ने कहा कि बरसात के चलते शहर के विकास कार्य कुछ समय के लिए रुक गए थे, लेकिन अब बरसात रुक जाने पर सभी विकास कार्य फिर शुरू हो गए हैं। इस अवसर पर नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, पीडब्ल्यूडी के एई परवेज, गुरविंदर सिंह चंडोक, हरिओम सिंह चैहान, धर्म सिंह चैहान, विनोद अरोरा, परमजीत सिंह चंडोक, अब्दुल हबीब, संजीव कुमार पाठक, ईश्वर चंद्र गुप्ता, राजीव अरोरा, कल्पना राणा, चैधरी समरपाल सिंह,  मुकेश चावला सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।