Aaj Ki Kiran

महापौर दीपक बाली हाथ में झाड़ू लेकर उतरे सड़क पर

Spread the love

महापौर दीपक बाली हाथ में झाड़ू लेकर उतरे सड़क पर

 

महापौर दीपक बाली हाथ में झाड़ू लेकर उतरे सड़क पर
महापौर दीपक बाली हाथ में झाड़ू लेकर उतरे सड़क पर

काशीपुर। महापौर दीपक बाली आज दिन निकलते ही अपने पार्षदों, नगर निगम अधिकारियों, सहयोगियों एवं पर्यावरण मित्रों के साथ मिलकर हाथ में झाड़ू लेकर सड़क पर उतर गए और उन्होंने मुरादाबाद रोड पर ढेला नदी के आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने हेतु अभियान छेड़ दिया।
महापौर ने ने सिर्फ सड़क पर झाड़ू लगाई बल्कि ढेला नदी के आसपास पड़ी गंदगी को पॉलिथीन बैगों में भरा और जहां-जहां सफाई की गई वहां-वहां पानी के तेज बहाव वाले पाइप से धुलाई भी की। अभियान के दौरान कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। महापौर ने कहा कि काशीपुर की जनता में सफाई के प्रति जागरूकता आई है लेकिन अभी भी बहुत कमी है। जिस दिन कूड़ा फेंकने वाले हाथों से अधिक उन हाथों को रोकने वाले हो जाएंगे उसी दिन काशीपुर साफ स्वच्छ और सुंदर हो जाएगा।  इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह, पार्षद पुष्कर बिस्ट, अब्दुल कादिर, अशोक सैनी, सतीश कुमार, प्रिंस बाली, संजय शर्मा के अलावा  मुकेश चावला, ईश्वर चंद गुप्ता, राजीव अरोरा बच्चू अवनीश चौहान, देव प्रजापति, चौधरी समरपाल सिंह, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, मोहित भारद्वाज, अशोक सैनी एवं पर्यावरण मित्रों सहित अनेक लोग मौजूद रहे।