महानगर कांग्रेस कमेटी 16 को करेगी राजभवन घेराव
-बैठक कर घेराव को सफल बनाने की का लिया संकल्प

काशीपुर। आगामी 16 फरवरी को देहरादून में राजभवन घेराव के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में तैयारी बैठक कर घेराव सफल बनाने का संकल्प लिया।
श्री गौड़ सभा भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, बढ़ते अपराध, वन्य जीवों के कारण मानव हानि, सरकारी जमीनों की बंदरबाट, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने, बजट सत्र बढ़ाए जाने जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता आगामी 16 फरवरी को देहरादून कूच कर राजभवन घेराव में भागीदारी करेंगे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित राष्ट्रीय स्तर के नेता भी सम्मिलित रहेंगे। इस दौरान अनुपम शर्मा, मुशर्रफ हुसैन, मनोज जोशी एडवोकेट, विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, ब्रह्मपाल, सरित चतुर्वेदी, जितेंद्र सरस्वती, उमेश जोशी एडवोकेट, पार्षद अब्दुल कादिर, एडवोकेट इंदर सिंह, राजेश शर्मा, टीका सिंह सैनी, चंद्रभूषण डोभाल, फिरोज हुसैन, सुरेंद्र कुमार बाठला, डॉ. रमेश कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।
