Aaj Ki Kiran

मरीजों को फल बांटकर व रक्तदान कर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

Spread the love



काशीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भाजपाई सेवा पखवाड़ा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। इसी के तहत भाजयुमो द्वारा राजकीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पीसीयू चौयरमैन राम मेहरोत्रा एवं महापौर ऊषा चौधरी तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
रक्तदान शिविर में भाजयुमो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विधायक त्रिलोक सिंह चीमा व गुरविंदर सिंह चंडोक ने भी रक्तदान किया। इसके बाद राजकीय चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया। प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु की कामना की। वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष गुप्ता ने कहा कि रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मोदी जी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में आयोजित किया जा रहा है। दोपहर बाद नगर निगम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन परिचय से संबंधित पुस्तक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष सरबजीत सिंह, जिला महामंत्री प्रशांत पंडित,  इंतजार हुसैन, आशीष गुप्ता, गुंजन सुखीजा, पुलकित सेठी, विनीत चौधरी जैकी, मोहित भारद्वाज, अंकित शर्मा, रवि प्रजापति, बबलू चौधरी, महानगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, लवीश अरोरा, प्रांशु, विकास राणा बिट्टू, सुरेश सैनी, अनिल कुमार, कुलवंत सिंह, मंजू यादव, राजदीपिका मधुर, रीति नागर, कामिनी गुप्ता, रिकी पोंटिंग, तरुण वर्मा, गांधार अग्रवाल, सुशील शर्मा, पुष्प अग्रवाल, मनोज प्रजापति, पंकज पाती, डॉ. गिरीश तिवारी आदि तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *