मक्खन, घी, जैसी अपनी पसंद की चीजें खाकर कम किया 50 किलो वजन

Spread the love


लंदन। आज के समय में लोग फिटनेस को लेकर काफी जागरूक हैं। ज्यादातर लोग फिट लाइफ पर फोकस हो चुके हैं। इसी कड़ी में वजन कम करने के लिए हर इंसान अपनी बॉडी के हिसाब से रूटीन बनाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों वेट लॉस की कई स्टोरीज शेयर की जाने लगी है। हर इंसान अलग-अलग तरीकों का जिक्र करता है। ज्यादातर लोग इसमें से सबसे आसान तरीके को पनकर अपना वजन कम करने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया पर कनाडा के ओंटारियो में रहने वाली ऐलिस ने भी अपनी वेट लॉस स्टोरी शेयर की है। ऐलिस ने बताया कि घर पर ही मक्खन, घी, जैसी अपनी पसंद की चीजें खाकर भी आसानी से 50 किलो से अधिक वजन घटा लिया। इसके लिए उसे एक्सरसाइज भी करने की जरुरत नहीं पड़ी। सिर्फ एक डाइट फॉलो कर उसने अपना इतना वेट लूज कर लिया कि उसके पति को भी उसके नए लुक पर यकीन नहीं हो पाता है।
ऐलिस के दिमाग में वजन कम करने का ख्याल कभी आया ही नहीं था। इसकी वजह थी उसके पति द्वारा दिया जाने वाला प्यार, उसके पति ने हमेशा उसे खूबसूरत अहसास करवाया था। लेकिन जब 2020 में ऐलिस ने अपनी शादी का गाउन ट्राई किया, और उसके अंदर वहां समा नहीं पाई, तब उसने वेट लूज करने का फैसला किया। उसने घर पर ही आसानी से 50 किलो वजन घटा दिया। लॉकडाउन में घर पर ही उसने अपने लिए अपनी पसंद का खाना बनाया और इसी तरह वेट लूज करती चली गई।
वेट लॉस जर्नी के बारे में ऐलिस ने बताया कि इस दौरान उसने कीटो फॉलो किया। कीटो में शुरुआतों दिन काफी मुश्किल थे। लेकिन एक बार बॉडी कीटोसिस में चली गई, उसके बाद उसे किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। चार साल के बच्चे के साथ घर का काम करते हुए उसने वजन कम कर लिया। बात अगर ऐलिस की डाइट की करें, तब इसमें उसकी पसंद के सारे फूड आइटम्स थे। ऐलिस ने बताया कि वहां एवाकाडो, चिकेन, फिश, दही, चीज, मक्खन, और घी सहित डार्क चॉकलेट भी खाती थी। इस सारे आइटम्स के बाद भी उसका वजन कम होता चला गया। ऐलिस की वजन कम करने की यात्रा से लोग प्रभावित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello