Aaj Ki Kiran

भारतीय वैश्य महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन में प्रतिभाग किया स्थानीय पदाधिकारियों ने

Spread the love



काशीपुर। भारतीय वैश्य महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन कनखल स्थित गौतम फार्म हाउस में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वैश्य रत्न समाज के लोगों को दिए गए।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि वैश्य समाज का देश के विकास में अग्रणी योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने संपूर्ण समाज को जोड़ने का कार्य करा एक रूपये 1 एक ईट का नारा महाराजा अग्रसेन द्वारा ही समाज को दिया गया। इससे सर्व समाज को को जोड़ते हुए चल रहे थे। समारोह में कुमाऊं मंडल से प्रदेश मंत्री आकाश गर्ग व उधम सिंह नगर जिले के जिला अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व विधायक स्वामी यतिस्वरानंद, विकास चैधरी, हितेश अग्रवाल, विनय गोयल, विधायक संदीप कुमार, कुमाऊं अध्यक्ष शक्ति प्रकाश अग्रवाल, विकास गुप्ता, सत्यम अग्रवाल, गौरव गर्ग, हरिचंद रस्तोगी, शुभम सिंघल, सुमित शंकर अग्रवाल, आलोक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *