Aaj Ki Kiran

भारत विकास परिषद ने आयोजित किया होली मिलन मेला

Spread the love

भारत विकास परिषद ने आयोजित किया होली मिलन मेला

भारत विकास परिषद ने आयोजित किया होली मिलन मेला
भारत विकास परिषद ने आयोजित किया होली मिलन मेला

काशीपुर। भारत विकास परिषद, काशीपुर के तत्वाधान मे बुधवार सायं यहां रामनगर रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में ‘पारिवारिक होली मिलन मेला’ का आयोजन किया गया।  विधायक त्रिलोक सिंह चीमा,  महापौर दीपक बाली और भारत विकास परिषद के रीजनल पदाधिकारी नरेन्द्र अरोरा द्वारा भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पित कर मेले का शुभारम्भ किया गया।
मेले में क्षत्रिय महासभा, ब्राह्मण महासभा, श्री कायस्थ सभा, ब्रह्मकुमारीज व कांग्रेस आदि विभिन्न राजनैतिक और सामाजिक संस्थाओं द्वारा अपने-अपने होली मिलन स्टाल लगाए गये। बच्चांे के लिये मिकी माउस व अन्य झूलों की व्यवस्था भी थी। मेले का मुख्य आकर्षण भजन संध्या रही, जिसमें राम श्याम बंधु ;बरेलीद्ध व शुभम तिलकधारी द्वारा सुन्दर भजनों की प्रस्तुति पर मेले में उपस्थित जन झूमने को विवश हो गये। इस दौरान पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेला संयोजक मुकेश अग्रवाल, परिषद के अध्यक्ष सुमित शंकर अग्रवाल,  एडवोकेट प्रखर अग्रवाल, निकुंज अग्रवाल, निधि अग्रवाल व परिषद के सदस्यों के अतिरिक्त अमित मित्तल, डॉ. अक्षय चौहान, अग्रपाल यादव, भाजपा नेता आशीष गुप्ता, राम मेहरोत्रा, गुरविंदर सिंह चंडोक, मुक्ता सिंह, अनुपम शर्मा, विमल गुड़िया, अलका पाल, लता शर्मा, अरुण चौहान, जितेंद्र सरस्वती, इंदु मान, प्रमोद तोमर, शैलेन्द्र मिश्रा एडवोकेट, कौशलेश गुप्ता, अमित कुमार शर्मा, विकल्प गुड़िया, आनंद रस्तोगी एडवोकेट,  रजत सि(ू सहित भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे।

4 thoughts on “भारत विकास परिषद ने आयोजित किया होली मिलन मेला

  1. Pingback: metoclopramide 5mg
  2. Pingback: vibramycin capsule

Comments are closed.