
काशीपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई गई भारत जोड़ो यात्रा का एक वर्ष पूर्ण होने पर युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा महाराणा प्रताप पर शरबत वितरण कर खुशी जाहिर की गई।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारत जोड़ांे यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बार-बार कहा था कि वो देश में नफ़रत के खि़लाफ़ मोहब्बत की दुकान खोलना चाहते हैं। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस हिंदुस्तान में प्रत्येक नागरिक के दिलों में मोहब्बत की दुकान खोलना चाहती है। आज भारत जोड़ो यात्रा का एक वर्ष पूर्ण होने पर खुशी जाहिर करते हुए शरबत वितरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस दौरान चेतन अरोरा, प्रभात साहनी, राहुल रमनदीप कंबोज, मोहम्मद शकील, वसीम अकरम, जफर मुन्ना, अनीस अंसारी, लवदीप सिंह, सारिम सैफी, अजहर कसार, रिजवान चौधरी, गुल्लू माहिगीर, अनश खान, मोहम्मद सुलेमान, आकाश कुमार, तुषार गुप्ता, जीशान मलिक, सतीश तिवारी, फईम चौधरी, अमन रंधावा, सतनाम सिंह के अलावा संदीप सहगल एडवोकेट, अब्दुल कादिर व सचिन नाडिग आदि तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
