Aaj Ki Kiran

भारत की सबसे युवा महिला बनी 4700 करोड़ की मालिक

Spread the love

मुंबई । नेहा नारखेड़े ने महज 37 साल की उम्र में करोड़पति बनने का मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 में जगह बनाई है। अमीरों की इस लिस्ट में वह सबसे युवा सेल्फ मेड वुमन आंत्रप्रेन्योर हैं। नेहा की शुरुआती पढ़ाई पुणे में ही हुई। हालांकि बाद में वह कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका चली गई थीं। नेहा ने जॉर्जिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की। वह ‘कंफ्लुएंटÓ की सह संस्थापक हैं। इसके अलावा आपाचे काफ्का जो कि एक ओपन सोर्स मेसेजिंग सिस्टम है, को डिवेलप करने में उनकी बड़ी भूमिका रही है। इस समय वह कई तकनीकी कंपनियों में सलाहकार और निवेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। हारुन इंडिया रिच लिस्ट में नेहा नारखेड़े को 336वां स्थान मिला है। उनकी अनुमानित संपत्ति 4700 करोड़ रुपये की है। अपनी कंपनी शुरू करने से पहले नेहा लिंक्डइन और ओरैकल के लिए काम कर चुकी हैं। वह अपाचे काफ्का सॉफ्टवेयर बनाने वाली टीम का हिस्सा थीं। उन्होंने 2014 में अपनी खुद की कंपनी शुरू की। 15 साल पहले वह अमेरिका चली गई थीं और वहीं से मास्टर्स की डिग्री ली। उन्होंने अपना ग्रैजुएशन पुणे विश्वविद्यालय से ही किया था। फोर्ब्स की अमीर सेल्फ मेड महिलाओं की लिस्ट में भी नेहा ने 57वां स्थान हासिल किया था। 2018 में फोर्ब्स ने टेक से जुड़ी महिलाओं की लिस्ट में नेहा नारखेड़े का नाम शामिल किया था। हुरुन इंडिया के मुताबिक लिस्ट में 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति वाले कुल 1103 लोगों को शामिल किया गया था। पिछले साल के मुकाबले इस बार इस लिस्ट में 96 लोग बढ़ गए हैं।

One thought on “भारत की सबसे युवा महिला बनी 4700 करोड़ की मालिक

  1. Очень довольны тем, как организовано сопровождение ВЭД. Все документы оформляются быстро и правильно, специалисты вежливые и ответственные. Импорт проходит без задержек, а отчётность всегда в порядке https://vsoprovozhdenie.ru/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *