काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी के काशीपुर जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा के जन्मदिन पर आज काशीपुर नगर मंडल द्वारा गौतमनगर स्थित सुभाष चन्द्र बोस स्कूल में बच्चों को दोपहर का भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर पीसीयू चेयरमैन राम महारोत्रा, जिला उपाध्यक्ष लवीश अरोरा, जिला कार्यालय मंत्री समरपाल चैधरी, नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, नगर महामंत्री विपिन अरोरा, रवि प्रजापति सहित नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
