Aaj Ki Kiran

भाजपा जिला प्रशिक्षण कार्ययोजना की  बैठक का आयोजन किया

Spread the love

भाजपा जिला प्रशिक्षण कार्ययोजना की  बैठक का आयोजन किया

भाजपा जिला प्रशिक्षण कार्ययोजना की  बैठक का आयोजन किया
भाजपा जिला प्रशिक्षण कार्ययोजना की  बैठक का आयोजन किया

काशीपुर। देश भर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत आज यहां भी बाजपुर रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिला प्रशिक्षण कार्ययोजना की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण/बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के राष्टंीय सचिव ओमप्रकाश धनगढ़ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर उन्होंने वहां लगी भाजपा के इतिहास व विकास कार्याे से संबंधित एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। बाद में उन्होंने आगामी जिला प्रशिक्षण कार्ययोजना व समीक्षा बैठक भी की।
इससे पूर्व भाजपा के राष्ट्रंीय सचिव ओमप्रकाश धनगढ़ ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह प्रशिक्षण अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। इससे पूर्व भाजपा सात राज्यों में यह प्रशिक्षण अभियान चला चुकी है। अब भाजपा ने उत्तराखंड के कुमायूं मण्डल के पार्टी के काशीपुर जिला में आज इस प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को जिला स्तर पर किस तरह का प्रशिक्षण देना है, उन्हें प्रशिक्षण के दौरान पार्टी की विचारधारा व भारतीय जनता पार्टी के इतिहास को भी बताया जायेगा। जिससे कार्यकर्ताओं का मानसिक विकास हो सके और वह कुशल प्रशिक्षक बन आम जन तक भाजपा की नीतियों व विकास को पहुंचा सके। इस दौरान आज के जमाने में मीडिया का क्या महत्व है और क्या राजनीतिक सोच है इस संबंध में भी कार्यकर्ताओं को विस्तार पूर्वक बताया जायेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है चुनाव का प्रबंधन पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। भाजपा का हर कार्यकर्ता निपुण हो यही पार्टी का उद्देश्य है। कहा कि प्रदेश के 15 जिलों में यह वर्ग अभी चलने हैं जबकि पांच जिलों में जारी है। इस दौरान मंच पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार दर्जाधारी सीमा चौहान, कशीपुर जिलाध्यक्ष मनोज पाल, पीसीयू चैयरमेन राम मेहरोत्रा, आशीष गुप्ता, पूर्व मेयर उषा चौधरी, सुशील शर्मा, गुरविंदर सिंह चंडोक, रजत सि(ू, सर्वेश शर्मा शशि, राहुल पैगिया, लवीश अरोरा, गंधार अग्रवाल, मोहन बिष्ट, मनोज मनराल, रवि पाल, समेत भारी संख्या मे  प्रदेश स्तरीय एवं स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी रमेश चौहान ने किया।