Aaj Ki Kiran

भर्ती घोटाले की जांच में दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा: प्रीतम सिंह

Spread the love



काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा चकराता से विधायक प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार के आठ महीने के कार्यकाल को बिगड़ती कानून व्यवस्था, डूबती अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी का कीर्तिमान स्थापित करने वाली सरकार बताया। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह आज काशीपुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इससे पहले कांग्रेस विधायक जसपुर के ज्येष्ठ उपप्रमुख गुरताज भुल्लर की पत्नी तथा कुंडेश्वरी के जुड़का निवासी महल सिंह की हत्या के बाद शोक व्यक्त करने उनके निवास पर गये।
यहाँ नवीन मंडी के अतिथि गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रीतम सिंह ने राज्य में हाल ही में हुये भर्ती घोटालों को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटाले की जांच में दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। एक तरफ तो सरकार इन घोटालों के परिणामस्वरूप नियमित हो चुके कार्मिकों का हवाला देती है कि वह नियमित हो गये उनकी जांच नहीं हो सकती तो फिर दारोगा भर्ती घोटाले की जांच क्यों हो रही है? उन्होंने कहा कि महंगाई पर ये सरकार बात करने को तैयार नहीं है। सरकार अपना कालर खड़ा कर अपनी तारीफ में लगी हुई है। प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश के विधायक सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश का पुलिस और इंटेलिजंस को कानों कान खबर नहीं होती। प्रदेश के तीन मंत्रियों ने अपनी सुरक्षा की समीक्षा करने को कहा है। उत्तर प्रदेश की पुलिस यहाँ आकर घर में घुसकर उनकी फायरिंग से एक महिला की हत्या हो जाती है। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि हरीश रावत को दरकिनार किये जाने की कोई बात नहीं है। हरीश रावत हमारे वरिष्ठ नेता है। वह अपनी बात सोशल मीडिया पर कहते हैं। इस दौरान जसपुर विधायक आदेश चौहान, एनसी सिंह बाबा, मनोज जोशी एडवोकेट, मुक्ता सिंह समेत कई स्थानीय कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *