भगवान परशुराम जयंती पर निकाली शोभायात्रा

फोटो-2 शोभायात्रा मौजूद लोग
काशीपुर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर प्रातः 9 बजे हवन पूजन चन्द्रावती कन्या इंटर कॉलेज में किया गया। हवन के उपरांत महाविद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। ब्राह्मण उत्थान महासभा द्वारा परशुराम जयंती पर गौ माता को गौ भोज के तहत चारा खिलाया गया, जिसमें तमाम ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे वहीे शाम को मौहल्ला किला चौक से भगवान परशुराम शोभायात्रा बड़ी ही धूमधाम से निकाली गई, जिसमें नगर के तमाम व्यापारी एवं सामाजिक संगठनों द्वारा शोभायात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
शोभा यात्रा मैन बाजार होते हुए रामलीला मैदान में संपन्न हुई तथा अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के सौजन्य से मीठा छबील का भी वितरण किया गया। शोभायात्रा में कौमी एकता को बरकरार रखते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने भी परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा में पुष्प वर्षा की गई इस दौरान डॉ. एम राहुल, हसीन खान, मोहम्मद अशरफ एडवोकेट आदि शामिल थे। उधर व्यापारियों ने भी भगवान परशुराम की शोभायात्रा में पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर दीपिका गुड़िया आत्रेय, उमेश जोशी, शैलेंद्र मिश्रा, शिवम शर्मा, प्रभा तिवारी, डॉ. गिरीश तिवारी, संदीप चतुर्वेदी, डॉ. रजनीश शर्मा, लता शर्मा, बीडी भट्ट, मोहन चंद पपने, चंद्र भूषण डोभाल, पंकज पंत, अरविंद शर्मा, विधु शेखर शर्मा, विमल गुड़िया, सरिता चतुर्वेदी, प्रदीप जोशी, विकल्प गुड़िया, यथार्थ आत्रेय, वेदांश शर्मा ‘ओम’, देवांश शर्मा, भव शर्मा, विवेक शर्मा, विभु शर्मा, शुभम उपाध्याय आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

С тех пор как подключили сопровождение ВЭД, все процессы стали прозрачнее и быстрее: https://vsoprovozhdenie.ru/