अनिल शर्मा
मुरादाबाद। यूपी के ब्राह्मण समाज के लोगों को आगामी विधानसभा चुनाव में अपने पक्ष में करने के लिए सपा बसपा व कांग्रेस के बड़े शीर्ष नेता जी जान से जुटे हैं ।
बताया जाता है, कि ब्राह्मण समाज सरकार के कामकाज से खुश नहीं है । ब्राह्मण समाज को साधने की कोशिश में सपा, बसपा और कांग्रेस शीर्ष नेताओं से लेकर कार्यकर्ता तक ब्राह्मण समाज को अपने पक्ष में करने के लिए एड़ी से लेकर चोटी तक का जोर लाकर मंथन में जुटे हैं Iबसपा ने ब्राह्मण सम्मेलन किये तो अखिलेश ने बीते दिन ब्राह्मण समाज में विश्वास जगाने के लिए पूजा अर्चना की है। इसी क्रम में ब्राह्मण समाज को प्रभावित करने में कांग्रेस ने अब ब्राह्मण नेताओं को उतारा है। वह घर-घर जाकर समाज के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं ,और कांग्रेस की योजनाओं व नीतियों से अवगत करा रहे हैं।
कांग्रेस ने किया सभी वर्गों का सम्मान
मुरादाबाद नगर विधानसभा क्षेत्र 28 के प्रभारी लखनऊ विधायक राजेश कुमार मिश्रा ने भ्रमण करके प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने हमेशा सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की योगी सरकार में महिलाओं और ब्राह्मणों को अपमानित किया जा रहा है। कांग्रेस ने हमेशा ब्राह्मणों को सम्मान दिया ह्रै । उत्तर प्रदेश को अनेक ब्राह्मण मुख्यमंत्री दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ब्राह्मण समाज की विरोधी है ,यह एक नहीं अनेक घटनाओं से सिद्ध हो चुका है। कहा कि कांग्रेस ही देश और प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जा सकती हैI अब तक जो विकास किया है, वह कांग्रेस सरकारों की देन है।
मतदान तक यही रहेंगे राजेश मिश्रा
विस क्षेत्र प्रभारी व विधायक राजेश मिश्रा ने बताया कि वह तीन महीने के प्रवास परयहां आए हैं और लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि विस क्षेत्र के सभी इलाकों में जाकर लोगों से वार्ता करेंगे। जनसंपर्क अभियान में डॉ. शरद कुमार शर्मा, सेवादल जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा, केशव शरण शर्मा, शकील सरवर हाशमी, राजाराम शर्मा, राजीव शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, मयंक नाथ शर्मा, ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, गौरव कुमार शर्मा, विकास, विपुल शर्मा आदि मौजूद रहे।