Aaj Ki Kiran

ब्राह्मण सभा समिति का त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न, हरि प्रकाश शर्मा बने अध्यक्ष

Spread the love

काशीपुर। ब्राह्मण सभा समिति, काशीपुर का त्रैवार्षिक चुनाव आज यहां सर्वसम्मति से संपन्न हुआ, जिसमें हरि प्रकाश शर्मा अध्यक्ष, एडवोकेट पंकज शर्मा महामंत्री तथा यतेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। तीनों पदों पर एक-एक पर्चा ही दाखिल होने पर चुनाव अधिकारी महेश शर्मा एवं संजय चतुर्वेदी ने इसकी विधिवत घोषणा की।इस दौरान ब्राह्मण बंधुआंे ने अपने विचार रखते हुए ब्राह्मणों के उत्थान में भविष्य में किए जाने वाले कार्यों के संदर्भ में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से अपेक्षा की कि इन कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करेंगे। ऐसा सभी ब्राह्मण बंधुआंे ने अपेक्षा की। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, उमेश जोशी एडवोकेट, चंद्रभूषण डोभाल, प्रमोद शर्मा बबली, सुरेश शर्मा जंगी, सुशील गुड़िया, पीयूष गौड़, विधु शेखर शर्मा, अरुण शर्मा, वेदप्रकाश विद्यार्थी, संजय शर्मा, अरविंद शर्मा, संजीव शर्मा एडवोकेट, सरित चतुर्वेदी, संदीप चतुर्वेदी एडवोकेट सहित सैंकड़ांे की संख्या में उपस्थित ब्राह्मण बंधुओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।