Aaj Ki Kiran

बेहद सफल रही हरीश रावत की कांग्रेस किसान ट्रैक्टर सम्मान यात्रा

Spread the love

रुड़की । पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कांग्रेस किसान ट्रैक्टर सम्मान यात्रा जो आज गुरुकुल नारसन में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके शुरू हुई और मंगलौर होते हुए रुड़की पहुंची तो,किसानों का भारी समर्थन मिला है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक ममता राकेश, अनुपमा रावत, वीरेंद्र जाती,फुरकान अहमद व रवि बहादुर के साथ साथ पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह व रामयश सिंह की मौजूदगी में लगभग सभी किसान यूनियन से जुड़े किसानों, कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सैकड़ो ट्रैक्टरों व कारो तथा अन्य वाहनों से इस यात्रा में भागीदारी की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अगर सरकार ने 15 दिनों के अन्दर उनकी मांगे जो किसानों से जुड़ी है, नहीं मानी तो वे लक्सर, भगवानपुर, श्यामपुर कांगड़ी व डोईवाला क्षेत्रों में निरंतर यह यात्रा निकालते रहेंगे। उन्होंने किसानों के गन्ना मूल्य बकाया 100 करोड़ रुपये का भुगतान न होने से पर सरकार के प्रति नाराजगी प्रकट की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि विपक्ष की आवाज को अनसुना कर उत्तराखंड सरकार अपने अहंकार का सबूत पेश कर रही है, जिसे उत्तराखंड की जनता आने वाले चुनाव में बदल देगी। उन्होंने गन्ने का खरीद मूल्य घोषित करने और उसे कम से कम सवा चार सौ रुपए क्विंटल घोषित करने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गोपाल नारसन, आदित्य राणा, यासिर अराफात, परवेज, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, सुधीर शांडिल्य, बेबी खन्ना, डॉ. राकेश गौड़, राजपाल खरोला, वीरेंद्र रावत, सुभाष सैनी, आशीष सैनी, डा. गौरव चौधरी, मंगलौर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन चौधरी इस्लाम, आशीष सैनी, जसवीर सिंह राव मुन्ना आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *