बाल दिवस पर समर स्टडी हाॅल में बाल मेले का भव्य आयोजन

काशीपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में बाल दिवस के अवसर पर समर स्टडी हाॅल में बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें आकर्षक फूड स्टाॅल लगाए गए। वहीं गेम जोन मंे पाप कैच, एक का डबल, फीड दा जोकर आदि विभिन्न मनोरंजक खेल बच्चों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इसके साथ ही बच्चों ने डीजे मस्ती का भरपूर आनंद लिया।
मेले के दौरान लकी ड्राॅ के माध्यम से पांच आकर्षक हैम्पर पुरस्कार प्रदान किए गए। विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह, प्रधानाचार्य अनुज भाटिया और विद्यालय के डायरेक्टर शशांक कुमार सिंह ने सभी विजेता विद्यार्थियों को आकर्षक हैम्पर गिफ्ट प्रदान किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य मनु अग्रवाल, राजेंद्र सिंह फत्र्याल, नेहा पंत, निशा शर्मा, किशोर पालिवाल, काजिम रिजवी आशीष वर्मा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। संचालन अनीता तिवारी ने किया।
