Aaj Ki Kiran

बाबा हरदेव सिंह की स्मृति में निशुल्क नेत्र शिविर व वृक्षारोपण का आयोजन

Spread the love



काशीपुर। संत निरंकारी मिशन द्वारा बाबा हरदेव सिंह जी की स्मृति में संपूर्ण भारतवर्ष में 100 के करीब निरंकारी सत्संग भवनों में निशुल्क नेत्र जांच शिविरों का आयोजन किया गया तथा मोतियाबिंद के ऑपरेशन के साथ ही मिशन की ओर से जरूरतमंद मरीजों को दवाईयां नजर के चश्मे भी दिए गये।
      निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी के सानिध्य में संत निरंकारी मिशन ने आध्यात्मिकता द्वारा विश्व को प्रेम, दया और करुणा एकत्व जैसे भावों से जोड़कर दीवार रहित संसार की परिकल्पना को साकार किया। वर्तमान में इसी श्रंखला को सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। इसी मंतव्य की पूर्ति हेतु आज नेत्र जांच शिविर लगाए गये। मिशन के सेवादारों द्वारा देश में 50,000 वृक्ष और लगाए गये एवं उनकी निरंतर देखभाल भी की जाएगी। ताकि प्रदूषण का स्तर कम किया जा सके एवं प्राणवायु अर्थात ऑक्सीजन का निर्माण अधिक से अधिक हो सके। इन सभी अभियानों का आयोजन कोविड-19 के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए ही किया गया। इसी क्रम में काशीपुर में भी निरंकारी सत्संग भवन पर एवं उसके आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। इससे पूर्व सरकारी अस्पताल में लगाए गए वृक्षारोपण के तहत उनकी देखरेख करते हुए व्यवस्था की गई। उल्लेखनीय है कि संत निरंकारी मिशन सदैव ही मानव कल्याण के लिए अग्रणी रहा है। जिनमें मुख्यतः स्वास्थ्य शिक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए सेवाएं की गई हैं। और सभी सेवाएं निरंतर जारी हैं। यह जानकारी काशीपुर निरंकारी मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *