काशीपुर। श्री श्याम सेवक मण्डल ट्रस्ट के मानपुर रोड स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में वर्तमान में विभिन्न कलाकारों द्वारा निकाली जा रही बाबा श्याम की झाकियों के संबंध में निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही कहा गया कि यदि इन कलाकारों के द्वारा भविष्य में बाबा श्याम की झांकी की गई तो श्री श्याम सेवक मण्डल ट्रस्ट काशीपुर ;रजि.द्ध उनके विरू( कानूनी कार्यवाही अमल में लायेगा।
बैठक में उपस्थित सभी श्याम प्रेमियों द्वारा झांकिया कर रहे कलाकारों का घोर विरोध करते हुए उनके विरू( पारित प्रस्ताव का स्वागत किया गया। इधर, प्रेस वार्ता के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित चौहान ने बताया कि मानपुर रोड स्थित कार्यालय से श्री खाटू श्याम जी ;राजस्थानद्ध के दर्शनार्थ एक बस आगामी 14 नवम्बर को सायं 5 बजे प्रस्थान करेगी, जिसमें आना-जाना, रहना व खाना-पीने की व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क की जा रही है। इस दौरान संस्था के पवन छाबड़ा ;विक्कीद्ध, सुरेन्द्र अरोरा, राजीव यादव, प्रमोद यादव, लवकुश यादव, मनोज अरोरा, वरूण दीक्षित आदि मौजूद रहे।
