Aaj Ki Kiran

बाबा फुलसंदे वालों का तीन दिवसीय सत्संग सम्पन्न

Spread the love



काशीपुर। एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा मंत्र के )षि सत्पुरुष बाबा फुलसंद बालों के तीन दिवसीय दिव्य सत्संग के अंतिम दिन विजेंद्र पाल सिंह व कंचन पुष्कर द्वारा शॉल ओढ़ाकर बाबाश्री का स्वागत किया गया। तदोपरांत सत्पुरुष बाबा फुलसंदे वालों ने अपने अनुयायियों के अलावा समस्त धर्म प्रेमियों से एक ही ईश्वर की आराधना उपासना करने को कहा।
राम लीला मैदान में चल रहे तीन दिवसीय सत्संग समारोह में उन्होंने कहा कि अपने धर्म की रक्षा हेतु अपने राष्ट्र को उच्चता में ले जाने का हर संभव प्रयास करते रहें। बाबा जी ने कहा कि परमेश्वर पर भरोसा करने वाले लोग कभी नाकाम नहीं होते फूल खुशबू से, चांद रोशनी से और इंसान अच्छे आचरण से पहचाना जाता है। जब आदमी ज्ञान अर्जित करता है तो वह ज्ञानी होता है जब वह दर्शाता है कि वह ज्ञानी हो गया तो वह मूर्ख बन जाता है। जो व्यक्ति हर वक्त ईश्वर का स्मरण करता रहता है वह हर प्रकार की बुराई से बचा रहता है। अच्छा मित्र परमेश्वर की तरफ से मिला हुआ उपहार है जो नसीब वालों को ही मिलता है। दुनिया की सबसे बड़ी गरीबी वेअक्ली है। जिसका चरित्र मजबूत होता है उसे दुनिया की कोई ताकत गिरा नहीं सकती। गुस्सा  बेवकूफी से शुरू होकर शर्मिंदगी पर खत्म होता है। सत्संग के अंत में सैकड़ों लोगों का नाम दान मंत्र दीक्षा संस्कार हुआ। इस अवसर पर प्रदीप मिश्रा, विजेंद्र पाल सिंह, मनोज चौधरी, राजेंद्र सिंह, राजीव राठी, )षि पाल चौधरी, वीरमति राठी, मुकेश चौधरी, प्रवेश राठी, संघमित्रा, शशि चौधरी, कंचन पुष्कर, वीरमा देवी, सरिता सहित सैकड़ों सत्संगी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *