बाबा दर्शन सिंह कुल्ली वालों की याद में निकले नगर कीर्तन का काशीपुर में किया स्वागत

काशीपुर। संत बाबा दर्शन सिंह जी, जो कि समाज में कुल्ली वाले बाबा जी के नाम से विख्यात हैं, जिनके अनुयायियों ने काशीपुर के ग्राम अजीतपुर में संत बाबा दर्शन सिंह व संत बाबा गुरदेव सिंह जी की देखरेख में एक भव्य गुरूद्वारा साहिब का निर्माण कराया, जहां हर साल बाबा दर्शन सिंह कुल्ली वालों की याद में एक महान नगर कीर्तन, जो उनके स्थान अजीतपुर से चलकर चीमा पेपर मिल होते हुए काशीपुर शहर से गुजरते हुए जसपुर के समीप स्थित पतरामपुर गुरुद्वारा साहिब पहुंचता है, जिसमें गुरु नानक नामलेवा साध संगत इस नगर कीर्तन में भागीदारी निभाती है। इस नगर कीर्तन के स्वागत में यहां बाजपुर रोड स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा के द्वारा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स. जसपाल सिंह चड्ढा, स. जगजीत सिंह कोहली, अमरीक सिंह सेठी, गुरविंदर सिंह सेठी, हरविंदर सिंह सौंध वर्कशॉप वाले, चरनजीत सिंह पिंकी समेत समस्त पदाधिकारी व गुरूघर के सारे सेवकों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रसाद वितरण में सेवा की।
