Aaj Ki Kiran

बाउंड्री तोड़ने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग

Spread the love

बाउंड्री तोड़ने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग

बाउंड्री तोड़ने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग
बाउंड्री तोड़ने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग

काशीपुर। रामनगर रोड पर स्थित भूमि पर बनाई गई बाउंड्री को विगत दिनों कुछ लोगों पर तोड़ने का आरोप लगाते हुए पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन ने  प्रेस वार्ता कर कहा कि बाउंड्री तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ प्रशासन मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करें।
शमशुद्दीन ने कहा कि रामनगर रोड स्थित उनकी भूमि पर बनी 260 फीट दीवार को  विगत 17 दिसंबर को कुछ लोगों द्वारा जेसीवी से तोड़ दिया गया, जबकि उन लोगों का उक्त जमीन से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरी जमीन के सामने वन विभाग की जमीन है ना कि उक्त लोगों की। उन्होंने कहा कि जिस जमीन को वह अपनी बता रहे हैं उस जमीन को उन्होंने पहले अन्य लोगों को बेच दिया है। उक्त खसरे में अब उनकी कोई जमीन बची ही नहीं है। उन्होंने कहा कि वह  लोग उक्त जमीन में विवाद बढ़ाकर मामले को उलझाना चाहते हैं। उन्होंने कार्यवाही की मांग को लेकर एसएसपी को भी एक तहरीर सौपी है। इस मौके पर सुनील छाबड़ा, नरेंद्र रस्तोगी व अन्य लोग मौजूद थे।