काशीपुर। बहुजन समाज पार्टी की एक मीटिंग पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई, जिसमें गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर, जसपुर के विधानसभा अध्यक्षों को पार्टी के सदस्य बढ़ाने का निर्देश दिया गया। बताया कि पार्टी सुप्रीमों सुश्री मायावती द्वारा आगामी लोकसभा की तैयारी को लेकर इस बार गांव चलो अभियान की तैयारी की जा रही है। हर विधानसभा में युवाओं को सक्रिय करने के उद्देश्य से सेक्टर मजबूत किए जा रहे हैं। इस दौरान प्रदेश सचिव राजेश गौतम, जिला अध्यक्ष लेखराज गौतम, पूर्व प्रदेश सचिव निर्मल सिंह सैनी, लोकसभा प्रभारी अख्तर अली, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गौतम, काशीपुर महानगर अध्यक्ष डा. एमए राहुल, कृष्ण कुमार गौतम, इंद्रपाल सिंह, भारत, अमरजीत गौतम, सत्यपाल गौतम, अफसर अली, अशोक मौर्य आदि तमाम बसपाई मौजूद थे।
