काशीपुर। पति के साथ मायके जा रही महिला बस अड्डे से अचानक लापता हो गई। इस दौरान पति पानी लाने के लिए गया था। पत्नी के लापता होने के बाद पति ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम टाहमदन, थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद निवासी अमर सिंह दिहाड़ी मजदूर है। अमर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 15 अप्रैल की दोपहर वह अपनी पत्नी 26 वर्षीय सोनम के साथ उसके मायके जा रहा था। काशीपुर में बाजपुर बस स्टैंड पर वह पानी लाने गया था कि इस बीच पत्नी अचानक गायब हो गई। उसने पत्नी को हर संभव जगह तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद उसने पुलिस से पत्नी को खोजने की गुहार लगाई है।