Aaj Ki Kiran

बर्थडे पार्टी मनाने गए दो छात्र ओखलखांडा कोसी नदी में बहे

Spread the love

रामनगर। बर्थडे पार्टी मनाने गए पीरुमदारा के स्कूली छात्रों के दल में से 2 छात्र ओखलखांडा कोसी नदी में नहाने गए थे वह बह गए। मरचूला कोसी नदी के पास दोनों के शव बरामद किए गये। जिसमे एक पीरूमदारा आरकेपुरम निवासी महेंद्र नेगी पुत्र अमर सिंह व दूसरा शांतिकुंज निवासी सुमित सोदी पुत्र विजय कुमार बताया गया है। मृतक महेंद्र का जन्मदिन था। सूचना मिलते ही दोनों के परिवार मे कोहराम मच गया।
उधर दोनों पीरूमदारा के ग्रीन फील्ड स्कूल में 12वी के छात्र थे। स्कूल के प्रबंधक शिशुपाल सिंह रावत ने शोक जताया है।

2 thoughts on “बर्थडे पार्टी मनाने गए दो छात्र ओखलखांडा कोसी नदी में बहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *