भिवानी। हरियाण के भिवानी जिले में पुलिस ने एक युवक का सिर फोड़ कर गोली मारने के आरोप में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने 21 वर्षिय अजय नामक युवक को इसलिए जान से मारना चाहा था कि उसके मरने के बाद वो अपने एरिया के सबसे बड़े बदमाश बन जाएं और गैंग बना कर राज करें। मामला तीन सितंबर का है। जब चैधरी बंसीलाल पार्क के पास कुछ बदमाश आई-20 कार में सवार होकर आए और अपने ही पड़ोस के युवक अजय पर रॉड से हमला कर सिर फोड़ दिया और फिर तीन गोली मारकर फरार हो गए। दो गोली अजय के पैर में लगी थी। अजय को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पुलिस ने घायल से पुछताछ की और जांच शुरू की। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी।
सीसीटीवी और घायल के बयान के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने पांचों आरोपियों को वारदात में प्रयोग की गई आई-20 कार, एक रॉड व एक डंडा बरामद किया है। सिटी थाना एसएचओ संदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी बदमाश घायल अजय के ही हालुवास गेट मोहल्ले के ललीत, कृष्ण, नरेश, महिपाल व विकास हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी व घायल सभी बदमाश हैं और घायल अजय पर भी लडाई झगड़े के कई केस दर्ज हैं। हैरानी की बात ये है कि पुलिस पुछताछ में बदमाशों ने बताया है कि इन्होंने अजय पर हमला जान से मारने के लिए किया था ताकि वो अपने एरिया के सबसे बड़े बदमाश हो जाएं और गैंग बना लें। पर सीसीटीवी की मदद और पुलिस की मुस्तैदी से पाँचों बदमाश अपने एरिया में हवाबाजी करने की बजाय अब जेल की हवा खाएंगे।

Nhiều ưu đãi dành cho người mới 66b com TONY06-25