
काशीपुर। शमशानघाट के निकट स्थित बच्चा शमशान घाट में पांच बकरियां मृत अवस्था में मिली। माना जा रहा है कि किसी जंगली जानवर के द्वारा बकरियों को मारा गया। मांसवक्षी जंगली जानवर होने की आशंका के चलते लोगों में भय का माहौल है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह बच्चा शमशान घाट में मृत मिली बकरियों में तीन बकरी शुगरा बस्ती निवासी अरमान जहां पत्नी मोहम्मद असलम तथा मेगा बस्ती निवासी मोहम्मद हसन पुत्र मोहम्मद इब्राहिम की है। जिन्हें शुक्रवार को बच्चे चराने ले गये थे। शाम को घर पहुंच कर बच्चों ने बताया कि बकरियां नहीं मिल रही, तो परिजनों ने भी वहां पहुंचकर बकरियों को ढूंढा लेकिन बकरियां नहीं मिली। आज सुबह पता चला कि बच्चा शमशान घाट क अंदर पांचों बकरियां मृत पड़ी हैं। सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। एक बकरी शव बुरी तरह जख्मी हालत में मिला जबकि अन्य चारों बकरियां सामान्य अवस्था में मृत मिली। माना जा रहा है कि बकरियों पर गुलदार ने हमला किया होगा। स्थानीय बच्चा शमशान घाट में जानवर के पंजों के निशान भी देखें गये हैं। पुलिस व वन विभाग को लोगों ने घटना की सूचना दे दी है। आसपास के लोगों में जानवर की दहशत है।