Aaj Ki Kiran

प्लॉट पर जबरन कब्जा करने पर हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज

Spread the love


काशीपुर। दो भाईयों पर एक ही प्लाट को धोखे से अलग-अलग लोगों को बेचने का आरोप लगाया है। प्लॉट पर पर जबरन कब्जा करने व मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
ग्राम बाबरखेड़ा निवासी रियाज अहमद पुत्र आशिक अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने गांव के ही निवासी शाहिद व आबिद पुत्रगण शेर मौहम्मद से सन 2016 में प्लॉट खरीदा था। आरोप लगाया कि दोनों भाईयों ने धोखे से उक्त प्लाट को नाजिर हुसैन व कयूम को बेच दिया तथा नाजिर व कयूम उसके प्लाट पर कब्जा करने की कोशिश करने लगे व उससे रंजिश रखने लगे। कहा कि बीती 25 अप्रैल 2023 की सुबह करीब 9 बजे नाजिर पुत्र शाकिर हुसैन, कयूम पुत्र शफीक अहमद, महमूद हसन उर्फ गामा, आबिद हुसैन पुत्रगण शेर मौहम्मद, मौ. हसन पुत्र महमूद हसन उर्फ गामा, जावेद पुत्र आबिद लाठी-डंडे लेकर प्लाट में घुस आये तथा गाली गलौच करते हुए प्लाट की बाउण्ड्री की ईट उखाड़ने लगे तथा मेरा भूस का बोंगा गिराने लगे। जब उसने, उसकी पत्नी व पुत्र ने इसका विरोध किया तो नाजिर व कयूम ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर अभद्रता की तथा उसके व उसके पुत्र के साथ भी मारपीट की। इस दौरान लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। कहा कि मारपीट में उसकी पत्नी को चोटे आयी जिसे पहले सरकारी अस्पताल काशीपुर में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *