Aaj Ki Kiran

प्लॉट के पानी में डूबकर मरेबच्चों के परिजनांे से मिले महापौर दीपक बाली

Spread the love

प्लॉट के पानी में डूबकर मरे बच्चों के परिजनांे से मिले महापौर दीपक बाली

प्लॉट के पानी में डूबकर मरेबच्चों के परिजनांे से मिले महापौर दीपक बाली
प्लॉट के पानी में डूबकर मरेबच्चों के परिजनांे से मिले महापौर दीपक बाली

काशीपुर। खाली पड़े प्लांट के गड्ढे में भरे पानी में दो बच्चों के डूब जाने से हुई मृत्यु पर महापौर दीपक बाली ने गहरा दुख व्यक्त किया है और उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सान्त्वना देते हुए बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की।
महापौर ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखदाई है और इस क्षति को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि वे इस घटना के बारे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराएंगे और शासन स्तर से जो भी सहयोग इन परिवारों के लिए हो सकेगा वह करेंगे। महापौर ने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं ना हो इसके लिए गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने खाली पड़े प्लाटों के मालिकों से अनुरोध किया कि वह उनका भरान करें और उनकी चारदीवारी कराए ताकि उनमें ना पानी भर सके और ना ही लोग उन प्लाटों में गंदगी डाल सकें और भविष्य में ऐसी दुखदाई दुर्घटना ना हो।