
अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा ( मुरादाबाद )
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत तहसील बस स्टैंड पर स्थित प्राथमिक विद्यालय जूनियर विद्यालय के अध्यापकों पर शिक्षकों ने नगर के मुख्य मार्गो से स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालकर जागरूक किया बाद में ब्लॉक परिसर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।मेले में बेसिक शिक्षा विभाग का भी स्टाल लगाया गया। ठाकुरद्वारा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से आए व्यक्तियों को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं जैसे स्कूल चलो अभियान,शारदा कार्यक्रम,निपुण भारत,डी.बी. टी.,100 डेज रीडिंग कैंपेन,स्कूल रीडीनेस कार्यक्रम,ई पाठशाला,मिशन शक्ति,मीना मंच और बाल अधिकार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी और सभी व्यक्तियों को अपने अपने बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में नामांकन करने के लिए जागरूक किया गया।मेले में पीयूष कुमार ,नवनीत विश्नोई, सतीश मोहन,कृष्ण कुमार,विवेक, विशाल,विनीता, नाज़िया, कंचन, सपना,सोमवती,रजनी,पूजा,रूपाली,सोनिया,शिखा उपस्थित रहे।
