किसानों को फल सब्जी के बीच किट निशुल्क वितरित
धान की फसल कीटनाशकों से बचाने के लिए दिए टिप्स
अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा ( मुरादावाद )
माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर कृषि विज्ञान केंद्र, ठाकुरद्वारा, पर पोषण अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कृषि वैज्ञानिक डॉ दीपक कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय धान की फसल की देखभाल करना बहुत अधिक जरूरी है कुछ दिन बाद ही धान के पौधे से बाली निकलनी शुरू हो जाएंगी इसी समय कीट पतंगे धान की फसल पर हमला करने का प्रयास करते हैं | बीमारी लगते ही तत्काल उस पर कृषि वैज्ञानिकों से सलाह लेकर दवाइयों का स्प्रे करें इससे आप की फसल बीमारी से बचे की और उत्पादन भी बढ़ेगा | धान की फसल उठाने के बाद किसानों को फसली बुवाई करें इससे उन्हें दुगना लाभ मिलेगा |
कृषि गोष्ठी की
अध्यक्षता ग्राम प्रधान रिफाकत चौधरी ने की। कार्यकर्म का समापन विशिष्ट अतिथि , वीर सिंह उर्फ वीरू अध्यक्ष प्रधान संघ, ठाकुरद्वारा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी, प्रक्षेत्र प्रबन्धक इफको ने अपने विचारों को किसानों के बीच रखा। मंच का संचालन डॉ निरंजन सिंह के द्वारा किया गया। इस मौके पर केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार के द्वारा फलदार पौधे व सब्जियों के बीज की किट पोषण दिवस पर वितरित की गई। केंद्र के वैज्ञानिकों डॉ राजेश कुमार, डॉ दीपक कुमार द्वारा पशु व फसलों से जुड़ी जानकारी दी गई। केंद्र के अन्य कर्मचारियों पुष्पराज यादव , दिनेश व रणबीर सिंह के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।कार्यक्रम में चरणजीत कौर, गुरमीत सिंह, सुधीर कुमार, गुज्जर सिंह आदि लगभग 100 किसानों ने प्रतिभाग किया।
