प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के खाते में भेजी प्रथम किश्त

काशीपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के 193 लाभार्थियों के खाते में मुख्यमंत्री से प्राप्त प्रथम किश्त को आज नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरित किया गया। इस अवसर पर पांच लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से चेक भेट किया गया।
महापौर दीपक बाली ने सभी लाभार्थियों से अनुरोध किया कि वह अपना घर तो बना रहे हैं लेकिन अपने दांए बांए भी देखें कि कोई बगैर घर के छूट न जाए क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चाहते हैं कि कोई भी बगैर घर के नहीं रहना चाहिए। महापौर ने पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा से अनुरोध किया कि वह भी क्षेत्र में देखें कि जो लोग वास्तव में योजना के पात्र हैं उनको लाभ दिलाया जाए। आज के कार्यक्रम में 193 लाभार्थियों को प्रथम किस्त दो लाभार्थियों को दूसरी किस्त 18 लाभार्थियों को तृतीय किस्त तथा 31 लाभार्थियों को चतुर्थ अर्थात अंतिम किस्त की धनराशि 66 लाख 40000 उनके खाते में प्रेषित कर दी गई। अभी तक लाभार्थियों को 26 करोड़ 59 लाख रुपए की धनराशि दी जा चुकी है। संचालन कर अधीक्षक अनिरु( गौड़ द्वारा किया गया। इस दौरान राहुल पैगिया, विजय बॉबी, एसएनए शालिनी नेगी, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, सिटी मिशन मैनेजर जफर, तनवीर आलम, मुकेश चावला, अर्जुन सिंह, अभिषेक गोयल, सतनाम सिंह, अनीता कांबोज, शाह आलम, गुंजन प्रजापति, राशिद फारुकी, सादिक हुसैन, रवि प्रजापति, सरफराज, सीमा सागर, पुष्कर बिष्ट, बीना नेगी, अब्दुल कादिर आदि मौजूद रहे।
