प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग करने पर नगर निगम ने वसूला हजारों रूपये का जुर्माना

Spread the love

प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग करने पर नगर निगम ने वसूला हजारों रूपये का जुर्माना
फोटो-2 चालान कर जुर्माना वसूलती नगर निगम की टीम
काशीपुर। प्रतिबंधित प्लास्टिक व पॉलिथीन का प्रयोग करने पर काशीपुर नगर निगम की टीम ने 19 लोगों का चालान कर उनसे 11,700 रुपए का जुर्माना वसूला है। नगर आयुक्त विवेक राय के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने नगर निगम कर्मियों के साथ सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा डालने, गंदगी करने एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक, पॉलिथीन व डिस्पोजल आदि का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की। टीम ने कुल 7.850 किलोग्राम प्रतिबंधित सामग्री जब्त करते हुए 19 प्रतिष्ठान स्वामियों के चालान काटे। टीम ने उनसे 11,700 रुपए का जुर्माना वसूला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *