Aaj Ki Kiran

पेपर मिल के पास झाड़ियों में आग लगी

Spread the love

पेपर मिल के पास झाड़ियों में आग लगी

पेपर मिल के पास झाड़ियों में आग लगी
पेपर मिल के पास झाड़ियों में आग लगी

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित एक पेपर मिल के पास झाड़ियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुक्रवार रात करीब 10 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि बाजपुर रोड पर मल्टीवाल पेपर मिल के पास झाड़ियांे में आग लगी है, जो फैक्ट्री की ओर बढ़ रही है। सूचना पर फायर स्टेशन की एक फायर यूनिट घटना स्थल पर पहुंची। आग मल्टीवाल फैक्ट्री तथा टाटा शोरूम के पास लगी थी, जो तेजी से टाटा शोरूम तथा फैक्ट्री की ओर बढ़ रही थी। फायर यूनिट ने मोटर फायर इंजन से 02 होज की एक लाइन बिछाकर पंपिंग कर आग की तीव्रता को कम किया। पानी समाप्त होने पर आईजीएल फैक्ट्री से पानी लाकर आग बुझाई गई। टीम में चालक दीपक राठौर, फायरमैन आकाश गैरोला, फायरमैन पंकज कुमार, फायरमैन सनी कुमार, महिला फायरमैन शिखा व राधिका आदि थे।

One thought on “पेपर मिल के पास झाड़ियों में आग लगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *