
काशीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने श्री गुरुद्वारा साहिब में अरदास एवं बाल सुंदरी माता मंदिर में मंदिर में पूजा कर प्रसाद वितरित किया तथा पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की ताकि उनके नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर दौड़ सके।
इस दौरान विधायक चीमा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा ने भारत को विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के नए आयाम प्रदान किए हैं। अंत्योदय के संकल्प को साकार करते हुए केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया गया है, जिससे करोड़ों देशवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक श्री गुरविंदर सिंह चंडोक, अमित सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, मेयर दीपक बाली, पूर्व मेयर उषा चौधरी, सुशील शर्मा, रजत सि(ू, राजीव ठुकराल, सृष्टि बंसल, अर्जुन सिंह, मानवेंद्र मानस सहित भाजापा के सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
