पिकअप ने बाइक सवार तीन छात्रों को रौंदा, एक की मौत

काशीपुर। बाजपुर रोड पर एक सब्जी से भरी पिकअप ने बाइक सवार तीन छात्रों को रौंद डाला। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के अनुसार आज सुबह बाइक से 16 वर्षीय शिवम पुत्र मनोज निवासी मुस्काम पुर परमानंदपुर अपने दो सहयोगी अक्षय और वासु के साथ पीएमश्री राजकीय इंटर काॅलेज बरखेड़ी पढ़ने जा रहे थे। शिवम और अक्षय दसवीं का छात्र हंै, जबकि वासु ग्यारहवीं का छात्र है। बताया जा रहा है कि परमानंदपुर के पास सब्जी से भरी पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक चला रहे शिवम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों छात्र घायल हो गए, जिनका सरकारी अस्पताल काशीपुर में उपचार चल रहा है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
