Aaj Ki Kiran

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल

Spread the love

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल
-चैती मेला देखकर देर रात लौट रहे थे घर
काशीपुर। चैती मेला देखकर घर वापस जा रहे बाइक पर सवार तीन युवकों को पिकअप ने टक्कर मार दी, जिसमें तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आईटीआई पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर पट्टी के ग्राम सरकरा निवासी मोहम्मद उवेश, सौरभ कुमार और गोलू शनिवार की शाम को बाइक से काशीपुर चैती मेला देखने के लिए आये थे। देर रात को वापस घर लौटते समय मल्टीवाल फैक्ट्री के सामने पीछे से आ रही पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर आईटीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा तीनों घायलों को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गोलू की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं टक्कर के बाद पिकअप भी हाईवे किनारे खाई में घुस गई थी। पुलिस पिकअप व बाइक को आईटीआई थाने ले आयी। टक्कर के बाद पिकअप का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

15 thoughts on “पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल

  1. Ищешь кран? краны шаровые под приварку для трубопроводов различного назначения. Надежная запорная арматура для систем водоснабжения, отопления, газа и промышленных магистралей. Высокая герметичность, долговечность и устойчивость к нагрузкам.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *